सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NEET-UG candidates scramble for vehicles after re-exam ends

Almora News: नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा समाप्त होने के बाद वाहनों के लिए भटके परीक्षार्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
NEET-UG candidates scramble for vehicles after re-exam ends
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी और यात्री बस स्टेशनों पर उमड़ पड़े। बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ रही। सीट के लिए बसों में धक्का-मुक्की और मारामारी देखने को मिली। स्टेशनों पर काफी भीड़ रही।

रविवार को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा हुई। केंद्रीय विद्यालय रानीखेत और बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट में परीक्षा देने के बाद जैसे ही परीक्षार्थी स्टेशन पहुंचे तो वहां वाहन नहीं मिले। वाहनों के लिए उन्हें भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के मौलेखाल, स्याल्दे, भनोली, सोमेश्वर, रानीखेत आदि ग्रामीण रूटों पर वाहनों का सीमित संचालन हुआ। इस कारण इन रूटों को आवाजाही करने वाले यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। परीक्षार्थियों और यात्रियों को स्टेशनों पर वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा। समय पर वाहन नहीं मिलने के कारण उन्हें घर वापसी में दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बोले यात्री
स्टेशन पर आधे घंटे से इंतजार कर रहा हूं लेकिन मौलेखाल जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। हर हाल में घर जाना जरूरी है। - दिगंबर नेगी, अल्मोड़ा
- भनोली जाने के लिए वाहन तलाश कर रहा हूं लेकिन अब तक एक भी वाहन नहीं मिला है। समय पर वाहन नहीं मिला तो घर नहीं पहुंच पाऊंगा। इससे दिक्कतें हो रही हैं। - वसंत कुमार, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed