{"_id":"6a36d24b599d3d469a07225b","slug":"cm-dhami-in-almora-today-dm-reviews-preparations-almora-news-c-232-1-shld1002-145047-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीएम धामी आज अल्मोड़ा में, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीएम धामी आज अल्मोड़ा में, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने मुख्यमंत्री के 21 जून (आज) को प्रस्तावित जिला भ्रमण की तैयारियों के लिए दन्या स्थित डिग्री कॉलेज और रामलीला मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिए प्रस्तावित हेलीपैड स्थल के रूप में चिह्नित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।