सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Pushkar Singh Dhami reached the house of martyr Bireshwar Goswami

Uttarakhand: पूरा उत्तराखंड आपके साथ...शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी, नाम पर बनेगा भव्य गेट

अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Sun, 21 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। 

CM Pushkar Singh Dhami reached the house of martyr Bireshwar Goswami
शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिए शहादत देकर वह अमर हो गए हैं और आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य गेट बनाने की घोषणा भी की। 



बता दें कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश और राज्य सरकार परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों की देखभाल सरकार की प्राथमिकता है। वहां मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed