{"_id":"6a36d20695be68c6c4031171","slug":"complete-all-tasks-within-the-stipulated-time-with-quality-almora-news-c-232-1-shld1002-145048-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: निर्धारित समय के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: निर्धारित समय के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने गणना प्रपत्रों के संकलन, सत्यापन और डिजिटाइजेशन कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) निर्वाचन आयोग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना है। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता सूची की शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करें। वहां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुनील कुमार राज , सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तितिक्षा जोशी समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद