{"_id":"6a6e306076ca577ed10bcc52","slug":"congress-raises-questions-about-cleaning-of-bjp-office-submits-memorandum-to-dm-almora-news-c-231-1-shld1005-126977-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भाजपा कार्यालय की सफाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भाजपा कार्यालय की सफाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Sat, 01 Aug 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में बीते दिनों भारी बारिश के बाद भाजपा जिला कार्यालय की सफाई में फायर ब्रिगेड और जल संस्थान के वाहनों के इस्तेमाल पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेसजनों ने इसे प्रशासनिक पक्षपात और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बताते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
शनिवार को डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि 28-29 जुलाई की रात हुई भारी बारिश से मंडलसेरा समेत कई इलाकों में आम नागरिकों के घरों में कीचड़ घुस गया था, लेकिन प्रशासन ने वहां मदद पहुंचाने के बजाय भाजपा कार्यालय की सफाई में दमकल वाहन और पानी के टैंकर झोंक दिए। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब अग्निशमन विभाग का मुख्य कार्य आग बुझाना और आपदा राहत है, तो राजनीतिक कार्यालय की सफाई में अमले को क्यों लगाया गया। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और स्पष्टीकरण की मांग की है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।