सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire blazed in the forests of Matela village

Almora News: मटेला गांव के जंगलों में धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fire blazed in the forests of Matela village
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फायर सीजन में जिले के जंगलों के सुलगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब मटेला गांव के जंगल में देर शाम अचानक आग भड़क गई। आग के तेजी से गांव की तरफ बढ़ने से क्षेत्र में अफरा-तफरी चम गई। आग से जंगल में कई हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा राख हो गई। फायर सर्विस टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग को काबू किया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार शाम 7:24 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि कोसी मटेला गांव के जंगलों में आग लग गई है। आग तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने जंगल में फैली आग को नियंत्रित करने के लिए होज रील की मद्द से लगातार पानी की बौछार की। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को गांव की ओर बढ़ने से रोक लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। टीम में ओम प्रकाश, हरि सिंह, महमूद अली, रवि आर्या, जगदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed