{"_id":"69b6f5e8dea21a603c0ac027","slug":"increasing-leopard-activity-in-khaniyan-village-has-created-fear-among-the-people-almora-news-c-232-1-alm1002-140941-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खनियां गांव में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोगों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खनियां गांव में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोगों में खौफ
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खनियां गांव में गोवंश का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर से सटे खनियां गांव में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता ने ग्रामीणों में खाैफ बढ गया है। बीते एक सप्ताह से तेंदुआ लगातार गांव के आसपास मंडरा रहा है। तेंदुए दिन दहाड़े मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। इससे ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। वहीं पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बीते एक सप्ताह के भीतर तेंदुआ तीन से अधिक गोवंशीय पशुओं को निवाला बना चुका है। दिन में भी गुलदार के दिखने से गांव के लोग भयभीत हैं और बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी डर महसूस कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण पशुपालकों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकांश परिवारों की आजीविका पशुपालन पर निर्भर है लेकिन तेंदुए की दहशत से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों के लगातार शिकार बनने से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान मंजुला बिष्ट ने कहा कि तेंदुए का पकड़ने के लिए कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग भी की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
कैमरे में कैद हुआ था तेंदुए का शिकार
खनियां गांव में तेंदुए की सक्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 12 मार्च को वह एक गोवंशीय पशु का शिकार करते हुए कैमरे में भी कैद हो चुका है। यह दृश्य सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है तथा लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
कोट
प्रभावित क्षेत्र में विभाग की टीम गश्त करेगी। ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या सुनसान स्थानों की ओर न जाने की अपील है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। - तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत
Trending Videos