{"_id":"6a36d2ae6822784c0403f5eb","slug":"lost-woman-found-unconscious-in-the-forest-almora-news-c-232-1-shld1002-145045-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रास्ता भटकी महिला जंगल में बेहोश में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रास्ता भटकी महिला जंगल में बेहोश में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से जंगल में अभियान चलाकर गुमशुदा महिला को सकुशल खोज लिया। इस पर महिला के परिजनों ने पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों का आभार जताया।
शुक्रवार को भिकियासैण निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी पत्नी दोपहर करीब 1:30 बजे से अचानक बिना बताए घर से कही चली गई है। पुलिस थाना भतरौंजखान में गुमशुदगी दर्ज की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदा महिला की शीघ्र खोज के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी संजय जोशी ने पुलिस टीम और ग्रामीणों के साथ आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने शनिवार को गुमशुदा महिला को जंगल से खोज लिया। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण रास्ता भटक गई थी। जंगल में अचेत (बेहोश) अवस्था में पड़ी हुई मिली। पुलिस टीम ने महिला को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति में सुधार आने पर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।