{"_id":"6a6e2e2609aa6c89b404628f","slug":"mla-mahesh-jina-accused-of-indecent-behavior-in-the-multipurpose-camp-almora-news-c-232-1-shld1002-146795-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बहुउद्देशीय शिविर में विधायक महेश जीना पर अभद्र व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बहुउद्देशीय शिविर में विधायक महेश जीना पर अभद्र व्यवहार का आरोप
Sat, 01 Aug 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल/स्याल्दे। स्याल्दे ब्लॉक के मालीखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान सल्ट विधायक महेश जीना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह मनराल ने विधायक पर सार्वजनिक रूप से कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने देघाट थाना और उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
भूपेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि वह यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष और पालपुर ग्राम प्रधान रवींद्र नेगी के साथ क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे थे। उनका आरोप है कि शिविर के दौरान विधायक महेश जीना ने उन्हें आवाज देकर अपने पास बुलाया और पास पहुंचते ही अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। इसी दौरान रवींद्र नेगी घटना का वीडियो बना रहे थे जिसे देखकर विधायक ने कथित तौर पर उनके हाथ से मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। भूपेंद्र का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि ने सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका आरोप है कि विधायक उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों से नाराज थे। उन्होंने बताया कि वह अपने डिजिटल मंचों के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं। हाल ही में देघाट-जौरासी मोटर मार्ग करीब 10 दिनों तक बंद रहने पर उन्होंने एक वीडियो जारी किया था जिसके बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेकर सड़क खुलवाई। उनका कहना है कि इसी बात से विधायक नाराज थे। भूपेंद्र के अनुसार वायरल वीडियो में विधायक उन्हें यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अच्छी वीडियो बनाकर डाला कर, बहुत चर्बी चढ़ गई है, उतार दूगा। इसे उन्होंने धमकी बताया है।
भूपेंद्र ने बताया कि शिविर समाप्त होने के बाद करीब 70 से 80 ग्रामीणों के साथ वह विधायक से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का कारण पूछने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें विधायक से मिलने नहीं दिया। भूपेंद्र ने कहा कि उन्हें विधायक से अपनी जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने देघाट थाना और उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस मामले में विधायक का पक्ष लेने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई। उनके मोबाइल को उनके सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह मावड़ी ने उठाया । उन्होंने बताया कि विधायक बैठक में व्यस्त हैं। इस वजह से अभी बात नहीं हो सकती है।