{"_id":"69b5a0b5f1297d4e690cd508","slug":"patients-are-upset-due-to-the-absence-of-five-doctors-and-have-to-visit-other-hospitals-almora-news-c-232-1-shld1002-140923-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पांच चिकित्सकों के न होने से मरीज परेशान, दूसरे अस्पतालों के काटे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पांच चिकित्सकों के न होने से मरीज परेशान, दूसरे अस्पतालों के काटे चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में पांच चिकित्सकों के न होने से उपचार को आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों को उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े।
शनिवार को जिला अस्पताल के एकमात्र नेत्र सर्जन कांफ्रेंस में गए हैं। अस्थि रोग विशेषज्ञ के दो चिकित्सकों में से एक कांफ्रेंस में गए हैं और एक का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अवकाश में चल रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ शनिवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में ड्यूटी पर गए हुए थे। दंत रोग के दो चिकित्सकों में से एक अवकाश में थे। अस्पताल में हवालबाग, धौलादेवी, कसारदेवी, लमगड़ा, चितई, फलसीमा, भैंसियाछाना समेत विभिन्न स्थानों से मरीज उपचार को पहुंचे थे। चिकित्सकों के कांफ्रेंस, अवकाश में रहने से मरीजों को दिक्कतें हुई। अस्पताल में ओपीडी 405 रही। सर्दी जुकाम, बुखार के मरीज अधिक पहुंचे थे। प्रभारी पीएमएस डॉ. जीवन मपवाल ने बताया कि कांफ्रेंस में गए चिकित्सक सोमवार तक लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन