{"_id":"6a36d224fef957e8af015c84","slug":"preparations-are-underway-to-build-a-two-storey-parking-lot-in-maulekal-which-will-provide-relief-from-traffic-jams-almora-news-c-232-1-alm1002-145053-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मौलेखाल में दो मंजिला पार्किंग बनाने की तैयारी, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मौलेखाल में दो मंजिला पार्किंग बनाने की तैयारी, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौलेखाल क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या जल्द दूर होने वाली है। सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने और स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यहां 6.75 करोड़ की लागत से एक आधुनिक दो मंजिला पार्किंग के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
मौलेखाल बाजार और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन इसके मुकाबले पार्किंग स्पेस न के बराबर है। उचित जगह न होने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मजबूरन अपने वाहन मुख्य सड़क के किनारे खड़े करने पड़ते हैं। सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े ये वाहन ही आए दिन लगने वाले लंबे जाम का मुख्य कारण बनते हैं। नई पार्किंग बनने से सड़क पर वाहनों का दबाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने इस दो मंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए 6.75 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसमें दो मंजिला पार्किंग और 25 से अधिक चौपहिया (फोर-व्हीलर) वाहनों की एक साथ पार्क करने की क्षमता होगी। इससे स्थानीय व्यापारी, आम जनता और बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
कोट
पार्किंग निर्माण कार्य के लिए शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि शासन से इसे जल्द ही वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी। मंजूरी मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - हरीश प्रकाश, परियोजना अधिकारी, सीएनडीएस (रानीखेत)