फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with a grand Kalash Yatra

Almora News: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Thu, 30 Jul 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with a grand Kalash Yatra
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुभारंभ के मौके पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। रनमन क्षेत्र के पैथल तोक स्थित प्रसिद्ध गौर भैरव मंदिर में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा के बाद विधि-विधान से श्रीगणेश पूजन और पंचांग पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य दिनेश चंद्र पांडेय (ओकाली) ने पहले दिन श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा बताते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के मुख्य यजमान लाल सिंह बजेठा, बहादुर सिंह बजेठा, मोहन सिंह बजेठा, जीत सिंह बजेठा और राजेंद्र सिंह बजेठा हैं। मंदिर समिति के अनुसार कथा का आयोजन 5 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed