सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Spot delivery of gas will start today, distributed in the presence of police and administration.

Almora News: आज से होगी गैस की स्पाॅट डिलिवरी, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में बंटेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Spot delivery of gas will start today, distributed in the presence of police and administration.
विज्ञापन

Trending Videos
अल्मोड़ा। प्रशासन ने रविवार से गैस स्पाॅट डिलीवरी को सुचारू करने की व्यवस्था की है। रविवार से गैस स्पाॅट डिलिवरी व्यवस्था के तहत लोगों को गैस मिल सकेगी। सुबह छह बजे से गैस का वितरण होगा।
प्रशासन की ओर से गैस आफिस में पहुंचे एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि गैस वितरण करने के लिए योजना बना दी गई है। योजना के अनुसार गैस वितरण का रूट चार्ट भी तय किया गया है। वहां पर पुलिस और प्रशासन भी मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। गैस का वाहन जहां पर भी पहुंचेगा वहां पर भी उसी क्षेत्र के लोगों को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं पर गैस की बुकिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि गैस गोदामों में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। ऑन लाइन बुकिंग प्रक्रिया में अत्यधिक फोन कॉल होने के कारण बाधित हो रही है जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ता गैस एजेंसियां पर एकत्रित हो रहे हैं। इससे गैस घरेलू गैस सिलिंडर पहुंचाने में अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न हो रही है। कहा गैस सर्विस कार्यालय में भी गैस बुकिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार होगी डिलिवरी
तारीख- स्थान
15 मार्च - शिखर तिराहा
17 मार्च - पोस्ट आफिस
18 मार्च - बेस
19 मार्च -जाखनदेवी, एनटीडी
20 मार्च -पांडेखोला, कर्नाटकखोला
21 मार्च -एडम्स
22 मार्च - शिखर
--------------

ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार होगी डिलिवरी
15 मार्च -चितई व पेटशाल
16 मार्च - बाडे़छीना
17 मार्च - दुगालखोला
18 मार्च -धारानौला
19 मार्च -चीनाखान, मकेड़ी गोलनाकरड़िया
20 मार्च - आफीसर्स कॉलोनी, बाड़ी बगीचा, पवार मार्केट
21 मार्च -लमगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed