फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Ranikhet ropeway project is back in the news, after years of pending government files.

Almora News: रानीखेत में रोपवे योजना फिर चर्चा में, वर्षों से शासन में अटकी फाइल

Thu, 30 Jul 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Ranikhet ropeway project is back in the news, after years of pending government files.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी रानीखेत में वर्षों पहले प्रस्तावित रोपवे परियोजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। खनियां-चिलियानौला और रानीखेत-चौबटिया को रोपवे से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना शासन स्तर पर कार्रवाई के अभाव में फाइलों तक ही सीमित रह गई। अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पर्यटन कारोबारियों ने परियोजना को दोबारा शुरू करने की मांग तेज कर दी है।
विज्ञापन

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के बावजूद रानीखेत में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का अभाव है। हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं लेकिन नए आकर्षण विकसित नहीं होने से पर्यटन को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। उनका मानना है कि रोपवे और प्रस्तावित हिमालय दर्शन केंद्र जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के पर्यटन को नई पहचान दे सकती हैं।
विज्ञापन

पूर्व कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक सदस्य डीएन बड़ोला ने बताया कि खनियां-चिलियानौला रोपवे परियोजना का प्रस्ताव पूर्व में सरकार को भेजा गया था और इसकी योजना भी तैयार हुई थी। शासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार को दोबारा पत्र भेजकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन रानीखेत के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि रानीखेत का गोल्फ मैदान, चौबटिया उद्यान, रानीझील और आसपास के धार्मिक व प्राकृतिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं लेकिन मनोरंजन और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं की कमी महसूस होती है। उनका कहना है कि रोपवे और हिमालय दर्शन केंद्र बनने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यटन कारोबार को नई दिशा मिलेगी।


चिलियानौला के पलिकाध्यक्ष अरुण रावत ने बताया कि रोपवे परियोजना से संबंधित पुराने अभिलेख और प्रस्ताव एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद पालिका की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजकर खनियां-चिलियानौला रोपवे योजना को धरातल पर उतारने की मांग की जाएगी। इससे चिलियानौला और रानीखेत दोनों क्षेत्रों में पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed