{"_id":"69b1aaee0a3361f98e064a42","slug":"unruly-elements-beat-up-traders-and-broke-the-head-of-a-trader-leader-who-came-to-intervene-almora-news-c-232-1-shld1002-140797-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अराजक तत्वों ने व्यापारियों को धुना, बीच बचाव को उतरे व्यापारी नेता का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अराजक तत्वों ने व्यापारियों को धुना, बीच बचाव को उतरे व्यापारी नेता का सिर फोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के माल रोड पर अराजक तत्वों से पीटते व्यापारी को बचाने बीच बचाव में उतरे देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। पीछे से उनके सिर पर धारदार चीज से प्रहार कर दिया। इससे वहां खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर पहुंची।
दरअसल मंगलवार को माल रोड पर पांच छह अराजक तत्व नशे में धुत होकर एक व्यापारी के साथ मारपीट कर रहे थे। शाम के समय भ्रमण पर निकले देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वहां से गुजर रहे थे। वह बीच बचाव करने को गए तो अराजक तत्वों ने उनके सिर पर धारदार चीज से हमला कर दिया। इससे उनके सिर से खून बहने लगा। स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बुधवार को नगर अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुुंचे। उन्होंने कोतवाली में लिखित तहरीर सौंपी। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात की।
-- -- -- --
अराजक तत्वों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
अल्मोड़ा। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने एसएसपी से शाम के समय नगर में पुलिस गश्त बढ़ाने, मंदिरों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गहन चेकिंग अभियान चलाने की बात कही। कहा कि ज्यादातर लोग इन स्थलों पर ही नशा करते हैं। पदाधिकारियों ने जल्द अराजक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। एसएसपी से मिलने वालों में नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, पार्षद वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पवार, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी गुड्डू, हरि कृष्ण खत्री, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी आदि शामिल रहे।
मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में कोतवाली को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रशेखर आर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा
Trending Videos