{"_id":"6a6e2e71c4948d7d26036dca","slug":"villagers-forced-to-drink-dirty-water-for-four-months-threaten-agitation-almora-news-c-232-1-alm1015-146793-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चार माह से गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चार माह से गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया ब्लॉक की हाट-झला पंपिंग पेयजल योजना से जुड़े कई गांवों में पिछले चार महीनों से गंदे और मटमैले पानी की आपूर्ति होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेज शीघ्र स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि 20 अगस्त तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2009-10 में निर्मित हाट-झला पंपिंग पेयजल योजना से झला, हाट, कवाधार, बसनलगांव, बोहरागांव, भैल्टगांव, सुनोली और कुशगांव सहित कई गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। हाल ही में योजना के तहत अधिक क्षमता वाली नई पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन पिछले तीन-चार महीनों से लोगों को दूषित पानी मिल रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। वहीं पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया। चेतावनी दी गई है कि 20 अगस्त तक समस्या दूर नहीं हुई तो धामदेवल पंचायत घर में धरना और क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
पुरानी पाइपलाइन को बदलकर अधिक क्षमता वाली नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया है। इसी प्रक्रिया के कारण कुछ समय से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जा रही है और जल्द ही योजना से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- सुरेश ठाकुर अधिशासी अभियंता, जल संस्थान रानीखेत