{"_id":"6a5e5b628c98b027f90cffe1","slug":"96-mm-of-rain-affected-normal-life-in-kapkot-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126655-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में 96 मिमी बारिश से प्रभावित हुआ जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में 96 मिमी बारिश से प्रभावित हुआ जनजीवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के बंद होने से परेशानियां बढ़ रही हैं।
रविवार की रातभर जिले में बारिश होती रही। इस दौरान कपकोट विकासखंड में सबसे अधिक 96 मिमी बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर में 40 और गरुड़ में 34 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण सरयू और गोमती नदियां उफान पर रहीं। सरयू का जलस्तर 867.10 मीटर और गोमती का 863.60 रहा। भारी बारिश के दौरान जोगा राम पुत्र लालू राम निवासी लेकसूना डिगराली और गोपाल राम पुत्र नंद राम निवासी बैड़ा-मझेड़ा के आवासीय घरों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों ने मुआवजा देने की मांग की है।
इनसेट
17 सड़कों पर आवाजाही शुरू, नौ अब भी बंद
बागेश्वर। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा आने से सोमवार की सुबह जिले के 26 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया था। पूरे दिन बंद सड़कों को खोलने का सिलसिला जारी रहा। शाम तक 17 सड़कों को खोल दिया गया था। वर्तमान में सिल्ली-बंड-कनस्यारी,, खातीगांव-देवतोली, सिमखेत-मैगड़ीस्टेट, रावतसेरा-माणा कभाटा, काफलीकमेड़ा, बघर-ढोक्टीगांव, भयूं-गडेरा, पोलिंग-हरसीला और खड़लेख-भनार सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित है।
विज्ञापन
कोट
बंद सड़काें को खोलने का काम चल रहा है। अधिकांश सड़कें खुल गई हैं। बाकी सड़कों को आज खोलने का प्रयास किया जाएगा।
प्रवीण गोस्वामी, प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर
फोटो 20बीजीएस 14 पी