फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District level football competition to be held in August

Bageshwar News: अगस्त में होगी जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता

Tue, 21 Jul 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
District level football competition to be held in August
बागेश्वर। बागनाथ एकेडमी में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगी। एकेडमी में भी इन दिनों खिलाड़ी अभ्यास कर अपने खेल को निखारने में लगे हैं।
विज्ञापन

फुटबाल कोच नीरज पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 15 अगस्त के बाद कराया जाएगा। अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक और अंडर-17 आयु वर्ग की बालिका टीमों के बीच मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एकेडमी में 60 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फुटबाल के प्रति बच्चों में क्रेज बढ़ रहा है। पिछले महीने नुमाइशखेत मैदान में हुई प्रतियोगिता में भाग लेने आए राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी रोहित दानू ने भी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की और उन्हें बड़े स्तर पर खेलने का अनुभव साझा किया। इससे भी छोटे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed