{"_id":"6a6058c58776d65b840425c2","slug":"video-nsui-activists-climbed-the-campus-gate-carrying-a-bottle-of-petrol-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर के गेट पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर के गेट पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता
अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:14 AM IST
Link Copied
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में प्रवेश के लिए सीट बढ़ाने और समर्थ पोर्टल खुलवाने की मांग के लिए चल रहा आंदोलन हंगामे में बदल गया। धरने के दौरान तीन छात्र पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर परिसर के गेट पर चढ़ गए। आधे दिन तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कैंपस प्रशासन के मनाने के बाद छात्र नीचे उतरे। विद्यार्थियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष करने की चेतावनी दी।
मंगलवार की सुबह दस बजे से पूर्व ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया था। कुछ देर तक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय और परिसर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान छात्र नेता प्रेम दानू, राहुल कुमार और नीरज जोशी अचानक से परिसर के प्रवेश द्वार पर चढ़ने लगे। उनकी हाथों में प्लास्टिक की बोतलें थीं, जिनमें पेट्रोल भरा हुआ था। विद्यार्थियों के इस कदम से वहां तनाव का माहौल बन गया। हालांकि तीनों छात्र गेट के ऊपर चढ़कर बैठ गए और मांग पूरी करने के लिए नारेबाजी करने लगे। करीब पांच घंटे तक तीनों विद्यार्थी गेट के ऊपर ही जमे रहे। वहीं कॉलेज गेट के बाहर बाकी छात्र-छात्राओं का धरना चलता रहा। इस दौरान निदेशक और अन्य प्राध्यापक बारी-बारी से विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास करते रहे। आखिरकार तीन बजे बाद तीनों छात्र नीचे उतरे और परिसर प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस मौके पर प्रकाश वाच्छमी, प्रीति, सुमित, हेमा कोश्यारी, कैलाश नाथ, सागर, हरीश नेगी समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।