फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI workers climbed the campus gate carrying petrol bottles.

Bageshwar News: पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर के गेट पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता

Tue, 21 Jul 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
NSUI workers climbed the campus gate carrying petrol bottles.
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में प्रवेश के लिए सीट बढ़ाने और समर्थ पोर्टल खुलवाने की मांग के लिए चल रहा आंदोलन हंगामे में बदल गया। धरने के दौरान तीन छात्र पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर परिसर के गेट पर चढ़ गए। आधे दिन तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कैंपस प्रशासन के मनाने के बाद छात्र नीचे उतरे। विद्यार्थियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 10 बजे से पूर्व ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया था। कुछ देर तक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय और परिसर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान छात्र नेता प्रेम दानू, राहुल कुमार और नीरज जोशी अचानक से परिसर के प्रवेश द्वार पर चढ़ने लगे। उनकी हाथों में प्लास्टिक की बोतल थी जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था। विद्यार्थियों के इस कदम से वहां तनाव का माहौल बन गया। हालांकि तीनों छात्र गेट के ऊपर चढ़कर बैठ गए और मांग पूरी करने के लिए नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे तक तीनों विद्यार्थी गेट के ऊपर ही जमे रहे। वहीं कॉलेज गेट के बाहर बाकी छात्र-छात्राओं का धरना चलता रहा। इस दौरान निदेशक और अन्य प्राध्यापक बारी-बारी से विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास करते रहे। आखिरकार तीन बजे बाद तीनों छात्र नीचे उतरे और परिसर प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस मौके पर प्रकाश वाच्छमी, प्रीति, सुमित, हेमा कोश्यारी, कैलाश नाथ, सागर, हरीश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश से वंचित न रहे कोई विद्यार्थी

विद्यार्थियों ने बताया कि उनका आंदोलन सभी इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए है। कहा कि परिसर में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश से कई विद्यार्थी वंचित हैं। एनएसयूआई राजनीति विज्ञान, हिंदी, इतिहास सहित अन्य विषयों में सीटें बढ़ाने और समर्थ पोर्टल खोलने की मांग कर रही है।

विद्यार्थियों की मांग के अनुसार सीटें बढ़ाने के लिए पहले ही पत्राचार किया जा चुका था। आंदोलन कर रहे छात्रों ने वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया है। उनकी इच्छानुसार हिंदी, इतिहास और राजनीतिक विज्ञान विषय में 20-20 सीटें बढ़ाने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की गई है। -डॉ. कमल किशोर जोशी, निदेशक, पंडित बीडी पांडेय परिसर, बागेश्वर


नए विषय शुरू करने की मांग



सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ ने नए विषयों के संचालन की मांग पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सोमेश्वर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। छात्रसंघ अध्यक्ष सलोनी भंडारी ने कहा कि स्नातक स्तर पर राजनीति शास्त्र और कंप्यूटर विज्ञान व स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल और समाजशास्त्र विषय शुरू किए जाएं ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख न करना पड़े। ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर केवल हिंदी, इतिहास और अंग्रेजी विषय संचालित हैं जिससे विद्यार्थियों के सामने सीमित विकल्प रह जाते हैं। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सलोनी भंडारी, उपाध्यक्ष दीपक दोसाद, छात्रा उपाध्यक्ष मनीषा थापा, महासचिव भावना बोरा, संयुक्त सचिव किरण दोसाद, कोषाध्यक्ष विजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed