सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Additional roadways buses will run on the Delhi route, KEMU is also ready to facilitate passengers.

Bageshwar News: दिल्ली रूट पर चलेगी अतिरिक्त रोडवेज की बस, केमू भी यात्रियों की सुविधा को तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Additional roadways buses will run on the Delhi route, KEMU is also ready to facilitate passengers.
विज्ञापन
बागेश्वर। होली का त्योहार नजदीक आते ही जिले में उत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार मनाने के लिए बाहरी राज्यों और शहरों में रह रहे प्रवासियों का घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और परिवहन की मांग को देखते हुए केमू और रोडवेज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बसें संचालित करने की योजना तैयार की गई है। प्रवासियों की सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों से रहती है। इसे देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। विभाग की ओर से इस रूट पर अतिरिक्त बस का संचालन किया जाएगा जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। केमू भी प्रवासियों के स्वागत के लिए तैयार है। केमू प्रबंधन ने यात्रियों की संख्या के आधार पर हल्द्वानी से अतिरिक्त फेरे लगाने का निर्णय लिया है।
Trending Videos


.......कोट
होली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दिल्ली रूट से अतिरिक्त सेवाओं का संचालन किया जाएगा जिसके लिए बसों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। यात्रियों की संख्या की निगरानी की जा रही है। संख्या बढ़ने पर संचालन किया जाएगा। -अनिल सिंह, कार्यशाला प्रभारी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed