सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kumaon Commissioner will examine the development of the district

Bageshwar News: कुमाऊं आयुक्त परखेंगे जिले का विकास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kumaon Commissioner will examine the development of the district
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मंगलवार से बागेश्वर जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। आयुक्त के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सभी विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Trending Videos

सूचना विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आयुक्त रावत मंगलवार सुबह 11 बजे जिला सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक और पुलिस विभाग की ओवरसाइट कमेटी की बैठक लेंगे। दोपहर बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और कांडा पंपिंग पेयजल योजना का स्थलीय जायजा लेंगे। खोली में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक और खेल विभाग के प्रस्तावित खेल स्टेडियम के चयनित स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। बुधवार को आयुक्त रावत राष्ट्रीय राजमार्ग 309 ए बागेश्वर-ताकुला रोड के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed