{"_id":"699c93616be7be422501a7ae","slug":"the-beauty-of-garuda-valley-captured-on-camera-bageshwar-news-c-231-shld1005-122582-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कैमरों में कैद हुई गरुड़ वैली की खूबसूरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कैमरों में कैद हुई गरुड़ वैली की खूबसूरती
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। क्षेत्र के द बुरांश रिसॉर्ट में 12वीं तीन दिवसीय हिमालयन लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप जारी है। लेंस मेस्ट्रो ग्रुप और द बुरांश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए 22 प्रतिभागी हिमालय की नैसर्गिक सुंदरता को अपने लेंस से निहार रहे हैं।
रविवार को कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाने के लिए देश के पांच अनुभवी मेंटर्स मौजूद रहे। इंदौर से गुरदास दुआ, लखनऊ से अनील रिसाल सिंह, जयपुर के सोनी ब्रांड एंबेसडर और एस्ट्रोफोटोग्राफर उमेश गोगना, कौसानी के थ्रीश कपूर और अल्मोड़ा के प्रसिद्ध लैंडस्केप फोटोग्राफर चेतन कपूर ने प्रतिभागियों को लैंडस्केप, नेचर और एस्ट्रोफोटोग्राफी की आधुनिक तकनीकों, कैमरा सेटिंग्स और रचनात्मक दृष्टिकोण के बारे में बताया। प्रतिभागियों ने गरुड़ वैली का भ्रमण कर ऐतिहासिक कोट भ्रामरी मंदिर और बैजनाथ के सुरम्य दृश्यों को अपने कैमरों में कैद किया। हिमालयी चोटियों के साथ-साथ घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और वास्तुकला फोटोग्राफरों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X