{"_id":"699c939ea0743fde5d00cd37","slug":"police-finally-woke-up-cracked-down-on-pressure-horns-and-retro-silencers-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122595-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आखिरकार पुलिस की तंद्रा टूटी, प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर के खिलाफ हुई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आखिरकार पुलिस की तंद्रा टूटी, प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर के खिलाफ हुई सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। नगर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और परिवहन व्यवस्था में डग्गामारों के हस्तक्षेप का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गों और केमू स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने रेट्रो साइलेंसर लगे एक बुलेट वाहन को सीज किया। 13 वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतरवाकर उन्हें जब्त किया और डग्गामारी करने वाले पांच वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
सोमवार के अंक में अमर उजाला में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न ने छीना शहर का सुकून शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। यातायात निरीक्षक हरीश बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल और स्कूल जैसे साइलेंस जोन में सघन चेकिंग की। इस दौरान 35 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। इनमें से छह गंभीर मामलों में न्यायालय के चालान किए गए। चेकिंग के दौरान एक बुलेट को सीज किया गया। इससे पूर्व रविवार को पहाड़ की लाइफलाइन पर डग्गामारों का डाका शीर्षक से खबर छपने के बाद पुलिस की टीम केमू स्टेशन परिसर पहुंची थी। स्टेशन पर अवैध रूप से सवारियां भर रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने पांच वाहनों के चालान किए। यातायात निरीक्षक ने टैक्सी स्टैंडों पर जाकर संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने की सख्त हिदायत दी।
..........इनसेट
शहर की शांति और यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बस स्टेशन परिसर में डग्गामारी करने वालों और शोर मचाने वाले प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों को अंतिम चेतावनी दी है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। एमवी एक्ट का पालन करना सब की जिम्मेदारी है। विभागों में अनुबंधित वाहनों में भी प्रेशर हॉर्न का प्रयोग रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। -जितेंद्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर
.

कमेंट
कमेंट X