फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad weather blocked buses, leaving passengers stranded for over an hour.

Bageshwar News: खराब मौसम रोक रहा बसों की राह, एक घंटे से अधिक फंसे रहे यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bad weather blocked buses, leaving passengers stranded for over an hour.
बागेश्वर। मानसूनी बारिश का असर परिहवन व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। लंबी दूरी की बसें सड़कों पर आने वाले व्यवधान के कारण निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच रही हैं। सोमवार को भी जिला मुख्यालय से हल्द्वानी, बरेली जाने वाली बसों में बैठे यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रात को हुई भारी बारिश के कारण सुबह बागेश्वर-ताकुला-अल्मोड़ा मार्ग पर कई जगह यातायात बाधित हो गया। कठपुड़ियाछीना क्षेत्र में तीन स्थानों पर मलबा आ गया, जबकि काफलीगैर के समीप सड़क पर बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया था। इसी दौरान सुबह जिला मुख्यालय से हल्द्वानी रूट पर चलने वाली केमू और बरेली रूट पर चलने वाली रोडवेज की बसें चलती हैं। सड़क बंद होने से बसों को जगह-जगह रुकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे के बाद सड़क पर यातायात सुचारू हो सका। एनएच के ईई पीपी गोस्वामी ने बताया कि करीब सवा छह बजे से मलबा आने और पेड़ गिरने से मार्ग बाधित था। साढ़े सात बजे बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह से सुचारू हो गया था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed