सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Baijnath Dham and Kausani are bustling with tourists.

Bageshwar News: सैलानियों से गुलजार हुए बैजनाथ धाम और कौसानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Baijnath Dham and Kausani are bustling with tourists.
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मैदानी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच पर्यटकों का रुख पहाड़ों की ओर होने लगा है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी और बैजनाथ धाम में सैलानियों की आवाजाही से रौनक बढ़ गई है।
Trending Videos

बुधवार को बैजनाथ धाम आए उत्तर प्रदेश के सर्वेश विवेक,आशुतोष शुक्ला ने बताया कि कौसानी की शांत वादियों को देखने समझने के लिए केवल एक रात नहीं बल्कि एक सप्ताह का समय होना ही चाहिए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्वितीय है। बैजनाथ धाम का शांत वातावरण और झील का नजारा आकर्षक है। कौसानी में ट्रेकिंग, मॉर्निंग वॉक के साथ-साथ बर्ड वॉचिंग का मौका मिलता है। मौसम साफ रहने पर हिमालय, सूर्योदय और सूर्यास्त का आकर्षक नजारा देखने को मिलता है। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने बताया कि पर्यटक बड़ी संख्या में कौसानी और आसपास के क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। शांत वातावरण, हिमालय की मनोरम चोटियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों को खूब लुभा रही हैं। होटल और अन्य कारोबार को भी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed