{"_id":"6a170e2d3fe6bd45a404e011","slug":"drones-are-monitoring-forest-fires-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125254-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ड्रोन से हो रही जंगल जलाने वालों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ड्रोन से हो रही जंगल जलाने वालों की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 27 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं के बाद वन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। ड्रोन की मदद से जंगलों को जलाने वालों की निगरानी की जा रही है। अब तक जिला मुख्यालय, गरुड़ और कौसानी में आठ संदिग्धों को चिह्नित किया जा चुका है। इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि फायर सीजन शुरू होने से ही विभाग की ओर से गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बावजूद इसके कुछ अराजक तत्व वनों को आग के हवाले कर वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विभाग ने ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू की है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे की निगरानी के चलते संदिग्ध पकड़ में आए हैं। सभी संदिग्धों को नोटिस दिए गए हैं। उनके खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
शंकर
Trending Videos