Bageshwar: बिचला दानपुर क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के बिचला दानपुर में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं फलों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र स्थित बिचला दानपुर में बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। सुबह तक मौसम साफ रहने के बाद दोपहर में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
ओले गिरने से क्षेत्र में आड़ू, खुबानी, प्लम समेत प्याज, लहसुन और धनिया जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि बेमौसम ओलावृष्टि से बागवानी और सब्जी उत्पादन पर असर पड़ा है।
हालांकि जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीं जिला मुख्यालय में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।