सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forests burning from the district headquarters to rural areas

Bageshwar News: जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों तक जल रहे जंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 27 May 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Forests burning from the district headquarters to rural areas
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में वनाग्नि थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला मुख्यालय के समीप से ग्रामीण अंचलों तक जंगल जल रहे हैं। आग से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। वन्य जीव भी संकट में हैं।
Trending Videos

बुधवार को पुलिस लाइन के समीप मालता के जंगल में भीषण आग लगी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर कर्मचारी मौके पर गए। आग तेजी से सड़क पुलिस लाइन के आवासीय भवनों की तरफ बढ़ रही थी। टीम ने त्वरित रूप से मिनी वाटर टेंडर से पंपिंग कर होज रील की मदद से आग पर पानी की बौछार फेंकी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के समीप जौलकांडे के जंगल में भी रात को आग लगी। धरमघर रेंज के तुषरेड़ा और डुंगरी में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ। पिछले 10 दिनों के भीतर जिले के अधिकांश क्षेत्रों में जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि विभाग की टीम मुस्तैदी से आग बुझाकर नुकसान को कम करने का प्रयास कर रही है। जंगलों से पिरूल हटाने और गांवों में जाकर लोगों को जागरूक का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed