{"_id":"69b5a0fee85ed0021a05a07c","slug":"cm-dhami-inquired-about-the-well-being-of-the-injured-over-the-phone-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123129-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सीएम धामी ने फोन से पूछा घायलों का हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सीएम धामी ने फोन से पूछा घायलों का हालचाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। कपकोट के सौंग-मुनार मोटर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन से घायलों से बातचीत कर हालचाल जाना। घायल नीमा देवी से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
शुक्रवार की शाम को बाबे बैंड के पास हुए हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल चालक दीपक और यात्री कमल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। नीमा देवी, प्रेमा देवी और जशोदा देवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार की सुबह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और रेडक्रॉस के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण के माध्यम से घायलों से फोन पर बात की। तीनों में नीमा देवी की स्थिति बात करने लायक थी। सीएम ने उनसे हादसे के बारे में पूछा तो नीमा ने बताया कि सबकुछ अचानक हो गया, इसका पता ही नहीं चला। सीएम ने अस्पताल में मिल रही सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। नीमा ने बताया कि इलाज के दौरान चिकित्सक अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। सभी सुविधाएं मिल रही हैं।
पोस्टमार्टम के बाद मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार
सड़क हादसे में जान गंवाने वाली पानुली देवी और सुपुली देवी के शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सरयू-गोमती संगम पर बने श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पानुली देवी की चिता को उनके पुत्र नरेंद्र और रोहित ने मुखाग्नि दी। सुपुली देवी का अंतिम संस्कार उनके पुत्र हरीश ने किया।
एसडीएम ने भी जाना घायलों का हालचाल
शनिवार को एसडीएम प्रियंका रानी ने जिला अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल से मिल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों से मरीजों के बेहतर इलाज देने को कहा। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि तीनों घायलों की हालत में सुधार है। उन्हें उचित इलाज दिया जा रहा है।