सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress supports the demand for a separate development block

Bageshwar News: पृथक विकासखंड की मांग को कांग्रेस का समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 02 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress supports the demand for a separate development block
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। पृथक विकासखंड की मांग को लेकर कालिका मंदिर में जारी महातपस्या को कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है। बृहस्पतिवार को कांडा कमस्यार विकासखंड संघर्ष समिति के सचिव सुरेश रावत और पंकज डसीला क्रमिक अनशन पर बैठे। 79 साल के भवान सिंह धपोला ने भी अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया और छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने समर्थन दिया। विधायक सुरेश गढि़या कांडा में दो कार्यक्रमों में शामिल हुए पर आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंचे। समिति सदस्यों ने बताया कि विधायक मंदिर से महज 20 मीटर आगे से गुजरे। लोगों को वार्ता की उम्मीद थी पर उनका काफिला सीधे गुजर गया। विधायक गढि़या ने कहा कि वह अनशन के शुरुआती दिन ही जा चुके थे और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed