{"_id":"69b6f27dd2ea21f8690d925f","slug":"crowds-gathered-on-mall-road-for-gas-cylinders-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-123157-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गैस सिलिंडर के लिए माल रोड पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गैस सिलिंडर के लिए माल रोड पर उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के माल रोड में सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में गैस सिलिंडर की किल्लत का असर देखने को मिला। नगर के बागनाथ वार्ड स्थित माल रोड पर जैसे ही गैस सिलिंडर से लदा वाहन पहुंचा, वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिलिंडर पाने की होड़ में स्थिति इतनी अनियंत्रित हो गई कि वाहन को ठाकुरद्वारा वार्ड और पिंडारी रोड तक जाने का मौका ही नहीं मिला।
भीड़ को देखते हुए बागनाथ वार्ड के सभासद नवीन रावल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अपनी बारी का इंतजार करने की बार-बार अपील की लेकिन सिलिंडर पाने की आपाधापी में उनकी अपील का कोई विशेष असर नहीं दिखा। गैस की किल्लत के चलते नगर के अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता भी माल रोड पहुंच गए थे, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। निर्धारित वार्डों तक सिलिंडर न पहुंच पाने के कारण वहां सुबह से वाहन का इंतजार कर रहे उपभोक्ता मायूस दिखे। भीड़ और अव्यवस्था के चलते कई उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर के ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गैस वितरण की व्यवस्था को वार्डवार और समयबद्ध तरीके से दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगी। लोगों ने जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग से मांग की है कि सिलिंडर वितरण के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
.......इनसेट
सड़क में भीड़ बढ़ने से यातायात पुलिस की फजीहत
माल रोड में संकरी सड़क किनारे सिंलिंडरों के वितरण से सड़क में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। इस दौरान यातायात पुलिस के जवानों ने यातायात सुचारू करने के लिए कड़ी मशक्कत की। कई बार जाम लगने से वाहनों के पहिए भी थमे। यातायात जवान राजेश जोशी ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों की आवाजाही सुचारु की।
.......इनसेट
ठाकुरद्वारा तक नहीं पहुंच सका वाहन
बागेश्वर। गैस वितरण के निर्धारित रोस्टर के अनुसार माल रोड के बाद गैस वाहन को ठाकुरद्वारा वार्ड और पिंडारी रोड की ओर जाना था। इन क्षेत्रों में सुबह से ही दर्जनों उपभोक्ता अपने जरूरी काम छोड़कर कतारों में खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन माल रोड में मची अफरातफरी और अन्य वार्डों के लोगों के हस्तक्षेप के कारण वाहन का सारा स्टॉक वहीं खाली हो गया। घंटों इंतजार के बाद जब सूचना मिली कि गाड़ी अब नहीं आएगी। बुजुर्ग और महिलाएं भारी खाली सिलिंडर लेकर आए थे, जिन्हें बिना रिफिल कराए ही वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस वार्ड का दिन निर्धारित है, उस दिन प्राथमिकता केवल वहीं के निवासियों को मिले।
Trending Videos