सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   David's funeral was conducted according to Hindu rituals, with his daughter lighting the funeral pyre.

Bageshwar News: हिंदू रीति-रिवाज से हुआ डेविड का अंतिम संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
David's funeral was conducted according to Hindu rituals, with his daughter lighting the funeral pyre.
विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी। गांधीवादी विचारक और समाजसेवी डेविड हॉपकिंस का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। सरयू-गोमती संगम पर स्थित श्मशान घाट पर हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी दीपिका ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
Trending Videos

विगत सोमवार को डेविड हॉपकिंस का 78 साल की उम्र में निधन हो गया था। इंग्लैंड छोड़कर कौसानी में बस चुके डेविड भारतीय नागरिकता हासिल कर चुके थे। उन्होंने आश्रम में रहने वाली हंसी साह से शादी की थी। उनकी पुत्री दीपिका इंग्लैंड में रहती हैं। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद वह इंग्लैंड से कौसानी पहुंचीं। मंगलवार की सुबह आश्रम से उनकी अंतिम यात्रा बागेश्वर के लिए रवाना हुई। आश्रम की बहनें और क्षेत्रवासी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जिला मुख्यालय में बेटी दीपिका ने भी अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ही उन्होंने पिता का अंतिम संस्कार किया। डेविड की अंतिम यात्रा में नीमा, रमेश मुमुक्ष, थ्रीश कपूर, नीमा बहन, शोभा बिष्ट, अर्चना बहुगुणा, आशा मेहरा, भुवनलाल साह, संजना बाली, रवीन शुक्ला, सुंदर भोरा, धीरज गोलवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed