सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard threatens Musyoli village in broad daylight

Bageshwar News: मुस्योली गांव में दिनदहाड़े धमक रहा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Leopard threatens Musyoli village in broad daylight
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तेंदुए की धमक बढ़ती जा रही है। धरमघर रेंज के मुस्योली गांव में दिनदहाड़े तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।
Trending Videos

मुस्योली गांव घिंघारूतोला से करीब तीन किमी दूर है। ग्रामीण पवन पांडेय, मुन्ना जोशी, हरीश जोशी आदि ने बताया कि इन दिनों गांव में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। कभी सुबह तो कभी शाम को तेंदुआ गांव के पास दिखाई दे रहा है। मंगलवार को भी गांव की सरहद के आसपास दिन के समय तेंदुआ दिखाई दिया। बताया कि तेंदुआ दिखने से लोग मवेशियों को चुगान के लिए जंगल भेजने, खेतों में काम करने में डर रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा की चिंता भी बढ़ रही है। रेंजर दीप जोशी ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों की टीम गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। जरूरत पड़ने पर ट्रैप कैमरे और एनाइडर मशीन भी लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पालनीकोट स्कूल के आसपास नहीं लगी एनाइडर मशीन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालनीकोट के आसपास तेंदुए की दस्तक बनी हुई है। वन विभाग की ओर से अब तक वहां एनाइडर मशीन नहीं लगाई जा सकी है। ग्रामीण राजंती देवी, आशा देवी, मीना देवी, गीता देवी आदि ने बताया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाना पड़ रहा है। विभाग ने अब तक न तो क्षेत्र में गश्त बढ़ाई है और ना ही एनाइडर मशीन लगाई है। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि नई एनाइडर मशीन मंगाई गई है। बुधवार को क्षेत्र में टीम गश्त करेगी। संवाद

राजसेरा में धमका तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत



बागेश्वर/गरुड़। जिले के अनेक क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तेंदुआ दिख रहा है। जौलकांडे गांव में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। गरुड़ के राजसेरा में भी तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है।



मंगलवार की शाम को राजसेरा में तेंदुआ धमक गया। ग्रामीण नंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, जीवन सिंह ने राजसेरा में शाम करीब सात बजे तेंदुआ देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम गांव पहुंची। ग्राम प्रधान कविता नेगी ने बताया कि विगत दिवस एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। फिर से तेंदुआ दिखाई दिया है। बताया कि गांव में लगातार तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। रेंजर एमएस गुसांई ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम गांव में गश्त कर रही है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed