सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The district's first model veterinary hospital will open in Garud

Bageshwar News: गरुड़ में खुलेगा जिले का पहला मॉडल पशु अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The district's first model veterinary hospital will open in Garud
विज्ञापन

Trending Videos
गरुड़ (बागेश्वर)। पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। जिले का पहला मॉडल पशु अस्पताल गरुड़ में खुलने जा रहा है। अस्पताल बनने से पशुओं को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। वहीं पशुओं के जटिल ऑपरेशन के लिए बाहरी जिलों के अस्पतालों की निर्भरता भी समाप्त होगी।
मॉडल पशु अस्पताल के लिए विभाग ने 4.43 रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन से 4.08 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके जोशी ने बताया कि मॉडल पशु अस्पताल का निर्माण गरुड़ में किया जा रहा है। ब्लॉक स्थित अस्पताल के पास ही नया भवन बनेगा। अस्पताल में पशुओं के इलाज के लिए आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे समेत अन्य आधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरण लगाए जाएंगे। इनकी मदद से पशुओं की गर्भ जांच, आंतरिक अंगों की समस्या और गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। साथ ही ऑपरेशन थियेटर का भी होगा निर्माण। मॉडल पशु अस्पताल बनने से कत्यूर घाटी समेत कपकोट, कांडा, बैजनाथ, काफलीगैर, दुगनाकुरी के पशुपालकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पशु स्वास्थ्य की दिशा में बढ़ा कदम

जिपं जनार्दन लोहुमी, घनश्याम जोशी, मंगल राणा, हरीश रावत, अंकित जोशी, राजेंद्र खोलिया आदि ने कहा कि गरुड़ में मॉडल अस्पताल खुलना पशु स्वास्थ्य की दिशा में बढ़ा कदम है। अब तक बेहतर जांच और उपचार के अभाव में कई बार पशुओं की बीमारी का समय पर पता नहीं चल पाता था। कई पशुओं की मौत के मामले भी सामने आते थे। आधुनिक जांच सुविधाएं मिलने से पशुओं की बीमारी का जल्द पता लगेगा और उनका बेहतर उपचार हो सकेगा।


कोट
मॉडल पशु अस्पताल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था परियोजना खंड सिंचाई विभाग देहरादून ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। जून 2027 तक अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -डॉ. केके जोशी, सीवीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed