सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Girl injured in monkey attack

Bageshwar News: बंदर के हमले में जख्मी हुई बच्ची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Girl injured in monkey attack
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बंदरों के हमले की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रवाईखाल क्षेत्र में बंदरों ने कक्षा दो की छात्रा पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने बंदरों को पकड़ने की मांग तेज कर दी है।
Trending Videos

क्षेत्र के कमोल गांव के चंद्रशेखर त्रिकोटी की पुत्री प्राची राजकीय प्राथमिक विद्यालय फटगली में कक्षा दो की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल बंद होने के बाद घर को जाते समय बंदर ने उस पर हमला कर दिया। साथ में चल रहे बच्चों और अभिभावकों के शोर मचाने पर बंदर भाग गए, लेकिन एक बंदर ने प्राची के सिर को लहुलुहान कर दिया था। उसका समीप के प्राथमिक अस्पताल में इलाज कराया गया। सामाजिक कार्यकर्ता भाष्कर तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ और बंदरों ने दहशत का माहौल बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग को लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने चाहिए। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि बंदर पकड़ने के लिए जब अभियान चलेगा, रवाईखाल क्षेत्र में प्राथमिकता से बंदर पकड़े जाएंगे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed