सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The asphalt started peeling off even before the road work was completed.

Bageshwar News: सड़क का काम पूरा होने से पहले ही उखड़ने लगा डामर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The asphalt started peeling off even before the road work was completed.
web -
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भनार-नामतीचेटाबगड़ मोटर मार्ग पर इन दिनों चल रहे डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि काम पूरा होने से पहले ही डामर उखड़ने लगा है। मोटर मार्ग के किमी आठ से 15 के बीच इन दिनों डामरीकरण किया जा रहा है। ग्रामीण, लक्ष्मण सिंह, भरत सिंह, हरीश सिंह, हीरा सिंह, कुंवर सिंह, बलवंत सिंह, उमेश सिंह आदि ने बताया कि कई जगह पर डामर उखड़ने लगा है। सड़क पर गड्ढे बनने लगे हैं। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करने और कार्य को पूर्ण गुणवत्ता से कराने की मांग की। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता दीपेंद्र भट्ट ने बताया कि बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा आने से सड़क के डामरीकरण को नुकसान हुआ है। सड़क पर फिलहाल काम चल रहा है। जहां पर डामर उखड़ा है उसे दोबारा दुरुस्त कर दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed