{"_id":"690b8be8c904e4b54806484b","slug":"delhi-dharamghar-service-operation-again-put-on-hold-bageshwar-news-c-8-1-hld1019-665714-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दिल्ली-धरमघर सेवा संचालन पर फिर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दिल्ली-धरमघर सेवा संचालन पर फिर लगा ब्रेक
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी का असर बस संचालन में पड़ रहा है। धरमघर से संचालित होने वाली दिल्ली-धरमघर सेवा जिला मुख्यालय से ही संचालित हो रही है। दुग-नाकुरी क्षेत्र के ग्रामीणों को एकमात्र बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जिले मुख्यालय के रोडवेज डिपो से दिल्ली के लिए तीन और बरेली के लिए एक सेवा का संचालन होता है। बीते दिनों जिले से सभी सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से हो रहा था। इस दौरान कई चालक-परिचालकों के स्थानांतरण होने से डिपो की दिल्ली-धरमघर सेवा का संचालन प्रभावित हो रहा है। सेवा का संचालन मुख्यालय से होने के चलते क्षेत्र के पुंगरघाटी और दुगनाकुरी के ग्रामीणों को एकमात्र बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी को टैक्सी वाहनों का सहारा लेकर जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों की यात्रा करनी पड़ रही है। दिल्ली-धरमघर सेवा का मुख्यालय से आगे संचालन नहीं होने से क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताई है।
--
कोट:
चालक-परिचालकों की कमी के कारण दिल्ली-धरमघर सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस कमी पूरी होने के बाद सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। - गुसांई राम, प्रभारी स्टेशन इंचार्ज, बागेश्वर
Trending Videos