सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for early construction of the proposed motorway

Bageshwar News: प्रस्तावित मोटर मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demand for early construction of the proposed motorway
विज्ञापन
बागेश्वर। कलनाबैंड से हाईस्कूल पंतक्वैराली के लिए स्वीकृत 3.5 किमी लंबी सड़क का अब तक निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्या का निदान करने की मांग की है।
Trending Videos

सोमवार को डीएम आकांक्षा कोंडे को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि छह साल पहले सड़क का निर्माण शुरू होना था। अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। कभी अभियंता के स्थानांतरण तो कभी अन्य कारणों से सड़क अधर में लटक रही है। बताया कि सड़क नहीं बनने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार इस मोटर मार्ग की मांग जनता दरबार में भी उठाई जा चुकी है फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रेमा देवी, क्षेपं सदस्य हरीश चौबे, क्षेपं सदस्य दीपा देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed