{"_id":"69af088ae2a900c8f80cedaa","slug":"people-are-disappointed-as-there-is-no-special-announcement-for-bageshwar-district-in-the-budget-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122960-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बजट में बागेश्वर जिले के लिए स्पेशल घोषणा नहीं होने से लोग निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बजट में बागेश्वर जिले के लिए स्पेशल घोषणा नहीं होने से लोग निराश
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य का बजट पेश किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के लिए बजट में प्रावधान करने की बात कही। जिले के लोगों को बजट से कोई स्पेशल पैकेज या घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन निराशा हाथ लगी। अलबत्ता बजट में जिला अस्पताल, ट्रांजिट सेंटर, कीवी व ड्रैगन को बढ़ावा देने के लिए किए गए रुपये के प्रावधान, महिलाओं, युवाओं के लिए की गई घोषणाओं का लोगों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे आम लोगों और किसानों को लाभ होगा।
कोट
जिला अस्पताल के निर्माण की चर्चा बजट में करना सीएम की स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता को दिखाता है। हकीकत यह भी है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खराब स्थिति में हैं। उम्मीद है बजट में चर्चा के बाद खोली में बन रहे जिला अस्पताल के कार्य में तेजी आएगी।
हेम सिंह परिहार, खोली
बजट में कीवी और ड्रैगन जैसे फलों के लिए अलग से प्रावधान करना सीएम धामी की किसानों को आगे बढ़ाने की सोच को दिखाता है। उम्मीद है प्रशासन भी इन योजनाओं को पात्र किसानों तक पहुुंचाकर उन्हें लाभान्वित करेगा।
बहादुर सिंह, किसान
हर जिले में ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर बनाने का विचार बेहद अच्छा है। जिले में भी मानव-वन्य जीव संघर्ष बढ़ रहा है। सरकार ने बजट में इसकी चर्चा करना इस समस्या की गहराई को दिखाता है।
लक्ष्मण राम आर्या, ग्रामीण घेटी
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और शिक्षा को बेहतरी के लिए बजट में कई बातें की गई हैं। भौतिक संसाधनों की उपलब्धता पर जोर दिया गया है। उम्मीद है बजट की बातें धरातल पर भी गंभीरता से उतरेंगी।
करन नेगी, युवा, गरुड़
बजट में महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूर बनाने के लिए कई बातें की गई हैं। सरकार महिलाओं के लिए पहले ही कई योजनाएं चला रही हैं। इस बजट ने भी महिलाओं को नई उम्मीद दिखाई है।
मोहिनी देवी, महिला
पशुपालन सेक्टर को 24-25 करोड़ में समेट दिया गया है। शिक्षा, चिकित्सा, खेती, ग्रामीण स्वरोजगार के क्षेत्र में बजट निराश करता है। सामूहिक रूप से अस्पताल निर्माण की बात कह दी, लेकिन किसे कितना मिलेगा इसका जिक्र नहीं है। बजट में पहाड़ की समस्याएं और जरूरत दिखाई नहीं दे रही है।
रमेश पांडेय कृषक, अध्यक्ष सवाल संगठन