{"_id":"699b38fa969e826e1502bdbe","slug":"employees-took-to-the-streets-demanding-old-pension-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122567-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पुरानी पेंशन के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पुरानी पेंशन के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों कर्मचारियों और शिक्षकों ने हुंकार भरी। नगर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान से शुरू हुई यह विशाल रैली मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर तक पहुंची, जिससे पूरा शहर पुरानी पेंशन बहाल करो के नारों से गूंज उठा।
रविवार को आयोजित हुंकार रैली में जिले के 14 विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया। तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के बुढ़ापे के साथ खिलवाड़ है और सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन असुरक्षित हो गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती, आंदोलन और तेज किया जाएगा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी और जिला मंत्री भारतेंदु पंत ने कहा कि यह रैली कर्मचारियों की एकजुटता का प्रमाण है।
कुमाऊं मंडल महामंत्री कमलेश पांडे और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश टाकुली ने संयुक्त रूप से कहा कि पेंशन बहाली अब एक जनआंदोलन बन चुका है और सरकार को इस न्यायोचित मांग पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए। सभा में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गढ़िया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर कालाकोटी, और संस्थापक सदस्य लक्ष्मण कोरंगा ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें अनसुनी कीं, तो कर्मचारी आगामी चुनावों में इसका जवाब देंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X