सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   For the first time, the municipality passed a budget with a profit of more than 30 lakhs.

Bageshwar News: पालिका में पहली बार 30 लाख से अधिक के मुनाफे का बजट पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
For the first time, the municipality passed a budget with a profit of more than 30 lakhs.
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पालिका के इतिहास का एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया। परिषद सभागार में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पहली बार फायदे का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

मंगलवार को पालिका सभागर में आयोजित बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 20 करोड़ 26 लाख 56 हजार 152 की अनुमानित आय का बजट प्रस्तुत किया गया।
इसके सापेक्ष विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर 19 करोड़ 96 लाख 46 हजार 845 के अनुमानित व्यय का प्रावधान रखा गया है। इस प्रकार आय-व्यय के संतुलन के बाद पालिका ने 30 लाख नौ हजार 307 के मुनाफे का बजट पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के सदस्यों का कहना है कि पालिका के इतिहास में यह पहली बार है जब घाटे के बजाय फायदे का बजट आया है, जो बेहतर वित्तीय प्रबंधन और संसाधनों के सही उपयोग का नतीजा है।
विज्ञापन

बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों, स्वच्छता, सड़क-नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसे जनहित के मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा कर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया गया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह जीना, सभासद नवीन रावल, प्रेम सिंह हरड़िया, कैलाश कुमार, विक्की सुयाल, रूपा देवी, ज्योति पूना, नीमा जोशी और ललित तिवारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed