{"_id":"6a3aca68a55fe705f70fbd8c","slug":"the-path-of-non-farm-farmers-is-closed-horticulture-is-on-the-verge-of-drying-up-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125972-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गैरखेत के किसानों का रास्ता बंद, सूखने के कगार पर पहुंची बागवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गैरखेत के किसानों का रास्ता बंद, सूखने के कगार पर पहुंची बागवानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। गैरखेत के किसानों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के चक्कर में उनके खेतों और नर्सरी तक पानी ले जाने वाले पारंपरिक रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट मंडराने लगा है।
मंगलवार को कुंदन सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि इन दिनों कपकोट-पोलिंग-हरसीला मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान उनके खेतों में जाने वाला और पानी ले जाने वाला रास्ता पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जब उन्होंने इसकी शिकायत विभाग से की, तो ठेकेदार और जेई ने उन्हें आश्वस्त किया था कि पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। लेकिन आश्वासन के विपरीत, डामरीकरण के दौरान पानी का रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। रास्ता बंद होने और कोई दूसरा विकल्प न होने से उनकी नर्सरी व बागवानी पानी के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सिंचाई के पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद