सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard pounces on woman, she escapes to save her life

Bageshwar News: महिला पर झपटा तेंदुआ, भागकर बचाई जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on woman, she escapes to save her life
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में तेंदुए की धमक से खतरा बढ़ रहा है। तहसील मुख्यालय के पास तेंदुए ने खेत में घास काट रही एक महिला पर हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Trending Videos

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जमुना देवी (47) निवासी मालदे राजसेरा में घास काट रही थीं। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हमले के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और भागकर अपनी जान बचाई। उनके साथ की महिलाओं ने भी शोर मचाया जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। ग्राम प्रधान कविता नेगी और ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है रेंजर महेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि महिला पर हमले की सूचना मिली थी। क्षेत्र में वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed