सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard threat increases panic, increasing concern among family members for the safety of children

Bageshwar News: तेंदुए की धमक से बढ़ी दहशत, बच्चों की सुरक्षा के लिए बढ़ रही परिजनों की चिंता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Leopard threat increases panic, increasing concern among family members for the safety of children
विज्ञापन

Trending Videos
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में तेंदुए की धमक बढ़ रही है। ज्वालादेवी और नारायणदेव वार्ड में विगत कई दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालनीकोट के आसपास तेंदुआ दिखने से बच्चों के लिए खतरा बढ़ रहा है। परिजन वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं।
पालनीकोट प्राइमरी स्कूल में 22 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन भी किया जाता है। करीब एक सप्ताह से विद्यालय के समीप दिन के समय तेंदुआ दिखने या उसके गुर्राने की घटनाएं हो रही हैं। स्कूल के आबादी से दूर होने के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए परिजन डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मेरी बेटी प्राथमिक स्कूल में पढ़ती है। रोजाना उसे स्कूल तक छोड़कर आती हूं। जब से विद्यालय के आसपास तेंदुआ दिख रहा है, बच्ची की चिंता लगी रहती है।
पूजा देवी

मेरा बेटा आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता है। पिछले कुछ दिनों से स्कूल और केंद्र के आसपास तेंदुआ दिखने के बाद से बच्चे को स्कूल भेजने में डर लग रहा है।
मीना देवी
मेरा बेटा कक्षा चार में पढ़ता है। तेंदुए की दहशत के बाद से बच्चे को स्कूल छोड़ने और लेने जाना पड़ रहा है। कई बार स्कूल टाइम में तेंदुए की गुर्राहट सुनने के बाद डर बढ़ जाता है।
गीता देवी
नगर क्षेत्र में तेंदुओं की आवाजाही को देखते हुए लोगों की मांग के अनुसार मजियाखेत क्षेत्र में एक पिंजरा लगाया गया है। टीम भी क्षेत्र में गश्त कर रही है। स्कूल के आसपास गश्त बढ़ाई जाएगी।
केवलानंद पांडेय, रेंजर, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed