फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People waited till late night, the order for leave came in the morning.

Bageshwar News: देर रात तक इंतजार करते रहे लोग, सुबह आया छुट्टी का आदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
People waited till late night, the order for leave came in the morning.
बागेश्वर। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सोमवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया। हालांकि अवकाश का आदेश सुबह जारी होने से अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में निर्णय रात में ही ले लिया जाना चाहिए ताकि छात्र-छात्राओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रविवार रात प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसी बीच बागेश्वर जिले में भी अवकाश से संबंधित एक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी पुष्टि के लिए अधिकारियों के पास लगातार फोन आने लगे। बाद में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में उस समय तक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर देर रात तक बारिश के अलर्ट को देखते हुए छुट्टी की संभावना को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शिक्षा विभाग ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का आदेश जारी किया। इसके बाद भी लोगों ने सवाल उठाए कि जब छुट्टी करनी ही थी तो आदेश रात में जारी किया जाना चाहिए था। उनका कहना था कि दूरस्थ क्षेत्रों से पैदल स्कूल जाने वाले कई छात्र-छात्राएं सूचना मिलने से पहले ही घर से निकल चुके होंगे। वहीं सुबह मोबाइल नहीं देखने वाले अभिभावकों और विद्यार्थियों को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि अवकाश वाले जिलों में ऑरेंज जबकि जिले में यलो अलर्ट था। इसके कारण रात को अवकाश नहीं घोषित किया गया था। सुबह तेज बारिश को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर करीब पांच बजे अवकाश का आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed