फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traffic remained disrupted for an hour on the Bageshwar-Garuda motor road

Bageshwar News: बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

Tue, 21 Jul 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Traffic remained disrupted for an hour on the Bageshwar-Garuda motor road
बागेश्वर। जिले में बारिश के कहर से सड़कों को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की नौ सड़कों के बंद होने से 10 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। बागेश्वर-गरुड़ मुख्य मार्ग पर भूस्खलन के कारण एक घंटे से अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे केमू स्टेशन के पास कभड़भ्योल में पहाड़ी से भूस्खलन के बाद भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि नीचे से वाहन नहीं गुजर रहा था। सड़क बंद होने से कई वाहन फंस गए। कुछ वाहन चालकों ने द्यांगण-नदीगांव बाईपास से आवाजाही की। कई लोगों ने सड़क खुलने का इंतजार किया। प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल संबंधित विभाग ने जेसीबी भेजकर मलबा हटाना शुरू किया और सड़क पर यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन


नौ सड़काें पर सुचारू नहीं हुआ यातायात
बागेश्वर। जिले में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। सुबह तक 25 सड़कों पर मलबा आने और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित था। दिनभर में सड़कों को खोलने का काम चलता रहा। शाम तक 16 सड़कों पर आवाजाही सुचारू करवा दी गई। वर्तमान में सिल्ली-बंड-कनस्यारी, भीड़ी-किमोली, खातीगांव-देवतोली, जैसर-रियूनी लखमार, रावतसेरा-माणा कभाटा, काफलीकमेड़ा, पोलिंग-हरसीला, खड़लेख-भनार और बघर ढोक्टीगांव मोटर मार्ग पर यातायात बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
बागेश्वर/कांडा। जिले में भारी बारिश के दौरान आवासीय भवनों को भी नुकसान हो रहा है। कांडा तहसील के भैरुचौबट्टा निवासी दिनेश नाथ पुत्र अमरनाथ, बिजोरीझाल की हिमुली देवी पत्नी कुंवर राम के आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। बिजोरीझाल के बलवंत राम पुत्र गोपाल राम के आवासीय मकान का आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

इंटरनेट सेवा बार-बार हुई बाधित
बागेश्वर। बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा मंगलवार को बार-बार बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे से बार-बार इंटरनेट सेवा बाधित होते रही। इससे कारोबार, बैंक, कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ा। व्यापारियों ने बताया कि इंटरनेट सेवा बाधित रहने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। इधर, बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि बाहर से ही तकनीकी खराबी के कारण इंटरनेट में दिक्कत हुई थी। दोपहर बाद सेवा सुचारू हो गई थी।


बिजली गुल रहने से परेशानी
बागेश्वर। मौसम खराब होने का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। कई जगहों की बिजली आपूर्ति गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा और ठाकुरद्वारा वार्ड में कुछ स्थानों पर रात को बिजली बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गीता देवी, आनंदी देवी, कमला देवी, सरस्वती देवी आदि ने बताया कि खराब मौसम में बिजली अक्सर बाधित हो जाती है। ऊर्जा निगम के एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि बारिश के दौरान लाइन में खराबी आने पर दिक्कत होती है। विभाग नियमित आपूर्ति सुचारू रखने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed