{"_id":"6997530fea41cad1ad0f9a6d","slug":"umesh-gognas-workshop-begins-youth-from-across-the-country-gather-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122482-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: उमेश गोगना की वर्कशॉप शुरू, देश भर से जुटे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: उमेश गोगना की वर्कशॉप शुरू, देश भर से जुटे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी के एक रिजॉर्ट में दो दिवसीय फोटोशॉप और लाइट रूम वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ हुआ। सोनी कैमरा के ब्रांड एंबेसेडर और देश के जाने-माने फोटोग्राफर उमेश गोगना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन थ्रीश कपूर ने किया।
कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा, फोटोग्राफी प्रेमी और पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं। उमेश गोगना प्रतिभागियों को फोटोशॉप और लाइट रूम के बेसिक टूल्स, कलर करेक्शन, रॉ फाइल प्रोसेसिंग और प्रोफेशनल एडिटिंग की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कार्यशाला में कहा कि सही तकनीक और निरंतर अभ्यास के जरिये ही किसी साधारण फोटो को प्रभावशाली बनाया जा सकता है। आयोजक थ्रीश कपूर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं और पेशेवरों को डिजिटल एडिटिंग के आधुनिक तरीकों से परिचित कराना है।
Trending Videos