सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A 44-member team visited educational institutions.

Chamoli News: 44 सदस्यीय दल ने शिक्षण संस्थानों का किया भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 10 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
A 44-member team visited educational institutions.
विज्ञापन
गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 44 सदस्यीय दल ने बागेश्वर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के नेतृत्व में भ्रमण दल ने जनपद के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कपकोट, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उतरोड़ा, जूनियर हाईस्कूल पनौरागूंठ, डाइट बागेश्वर, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल पिंगलों आदि का भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्होंने सशक्त पुस्तकालय, रेडक्राॅस और बेसिक कंप्यूटर कोर्स आदि का अध्ययन किया। दो दिवसीय शैक्षणिक दल में बीरेंद्र सिंह कठैत, डाॅ. कमलेश मिश्र, योगेंद्र बर्त्वाल, बचन लाल जितेला, डाॅ. गजपाल राम, राजबलवीर बंधानी आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos


फोटो
इंस्पायर प्रतियोगिता में चयनित होने पर दिव्या भारती सम्मानित
गैरसैंण। जीआईसी लाटूगैर की कक्षा 11 की छात्रा दिव्या भारती को राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर प्रतियोगिता में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा ने छात्रा को विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकें प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह गुसांई ने बताया कि का दिव्या भारती मल्टी परपज रिंगाल की कंडी के मॉडल की प्रदेश स्तरीय इंस्सपायर प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है। पीटीए अध्यक्ष पुष्पराज सिंह नेगी, एसएमसी अध्यक्ष जय सिंह नेगी, अभिभावकों तथा शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
माता-पिता का स्थान जीवन में है सर्वोच्च
नंदासैंण। रविवार को श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल देवलकोट में मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, कविता, लोकगीत, लोकनृत्य के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और भावनाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य प्रमेंद्र्र जोशी ने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। तथा एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए बच्चों को अच्छे संस्कार देने में माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षिका शैलबाला बहुगुणा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संतोषी नेगी, सीमा चौहान, शांति कंडारी सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed