फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A magisterial inquiry will be conducted into the Tamak Nala and THDC tunnel accidents.

Chamoli News: तमक नाला और टीएचडीसी टनल हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच

Wed, 19 Aug 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 19 Aug 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
A magisterial inquiry will be conducted into the Tamak Nala and THDC tunnel accidents.
डीएम ने दोनों मामलों में 15 दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
विज्ञापन

दुर्घटना के कारणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की होगी पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। चमोली जिले में तमक नाला और टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसों की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। तमक नाला हादसे की जांच के लिए एसडीएम ज्योतिर्मठ और टीएचडीसी टनल हादसे के लिए एसडीएम चमोली को जांच अधिकारी नामित किया गया है। दोनों अधिकारियों को 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीते 10 अगस्त को तमक नाले में अतिवृष्टि के बाद तेज पानी और मलबे की चपेट में पुल, मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर तीन वाहन प्रभावित हुए थे। इनमें बीआरओ के दो वाहन शामिल हैं, जबकि एक पिकअप/लोडर बह गया। वहीं 13 अगस्त को पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में भारी जल प्रवाह और मलबा आने से हादसा हुआ था। घटना के समय 22 श्रमिक टनल में कार्य कर रहे थे। जांच में दुर्घटना के कारणों, संभावित लापरवाही, सुरक्षा मानकों और भविष्य में हादसे रोकने के उपायों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed